Posts

क्या स्वर्ग के लिए येशु ही एकमात्र मार्ग है ?

Image
क्य स्वर्ग के लिए यीशु ही एकमात्र मार्ग है? हाँ, यीशु ही स्वर्ग जाने का एकमात्र मार्ग है। इस तरह का एक विशेष कथन एक अति आधुनिक व्यक्ति के कान के लिए परेशानी पैदा कर सकता है, परन्तु चाहे कुछ भी क्यों न हो यही सत्य है । बाइबल शिक्षा देती है कि यीशु मसीह को छोड़ कर उद्धार के लिए और कोई मार्ग नहीं है। स्वयं यीशु ने यूहन्ना 14:6 में कहा है कि, “मैं मार्ग, सच्चाई और जीवन ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता।” वह एक मार्ग नहीं है, जैसे कि कई मार्गों में एक होता है; वही केवल मार्ग है, जैसा कि एक और केवल एक ही मार्ग होता है। कोई भी क्यों न हो, चाहे वह कितनी भी ख्याति क्यों न रखता हो, कितनी भी उपलब्धियाँ पाया हुआ, विशेष ज्ञान, या व्यक्तिगत् पवित्रता को क्यों न रखता हो, पिता परमेश्वर के पासे यीशु के द्वारा आ सकता है । स्वर्ग जाने के लिए यीशु ही एकमात्र मार्ग है के कई कारण हैं। यीशु “परमेश्वर के द्वारा” उद्धारकर्ता के रूप में चुना गया था (1 पतरस 2:4)। यीशु ही केवल एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो कि स्वर्ग से नीचे उतरा और पुन: वहाँ वापस चला गया (यूहन्ना 3:13)। वही केवल एक ...

उद्धार क्या है? उद्धार का मसीही धर्मसिद्धान्त क्या है?

Image
उद्धार क्या है? उद्धार का मसीही धर्मसिद्धान्त क्या है? उद्धार दुख या खतरे से छुटकारा है। बचाए जाने का अर्थ सुरक्षा या छुटकारा प्रदान करना है। इस शब्द में विजय, तन्दरूस्ती या संरक्षण का विचार समाहित है। कभी कभी बाइबल बचाए जाने या उद्धार के शब्दों को अस्थाई, शारीरिक छुटकारे जैसे कि पौलुस का कैदगृह से छुटकारे के लिए उपयोग करती है (फिलिप्पियों 1:19)। अधिकत्तर, शब्द "उद्धार" का सम्बन्ध एक अनन्तकालीन, आत्मिक छुटकारे से है। जब पौलुस ने फिलिप्पी दरोगा से कहा कि उसे बचना अवश्य है तो वह दरोगा को अनन्तकालीन गतव्य की ओर संकेत दे रहा था (प्रेरितों के काम 16:30-31)। यीशु ने बचाए जाने की समानता परमेश्‍वर के राज्य में प्रवेश करने से की है (मत्ती 19:24-25)। हम किस से बचाए गए हैं? उद्धार के मसीही धर्मसिद्धान्त में, हम "क्रोध" से बचाए गए हैं, अर्थात् परमेश्‍वर का पाप के लिए किए जाने वाले न्याय से (रोमियों 5:9; 1 थिस्सलुनीकियाँ 5:9)। हमारे पापों ने हमें परमेश्‍वर से अलग कर दिया था, और पाप का परिणाम मृत्यु है (रोमियों 6:23)। बाइबल आधारित उद्धार पाप से होने वाले परिणाम से छुट...

जीवन का अर्थ क्या है ?

Image
जीवन का अर्थ क्या है? मैं जीवन में उद्देश्य, पूर्णता तथा सन्तुष्टि कैसे खोज सकता हूँ? क्या मैं किसी बात के चिरस्थायी महत्व की प्राप्ति कर सकता हूँ? बहुत सारे लोगों ने इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के ऊपर सोचना कभी नहीं छोड़ा है। वे सालों पीछे मुड़कर देखते हैं और आश्चर्य करते हैं कि उनके सम्बन्ध क्यों नहीं टूटे और वे इतना ज्यादा खालीपन का अहसास क्यों करते हैं, हालाँकि उन्होंने वह सब कुछ पा लिया जिसको पाने के लिए वे निकले थे। एक खिलाड़ी जो बेसबाल के खेल में बहुत अधिक ख्याति के शिखर पर पहुँच चुका था, से पूछा गया कि जब उसने शुरू में बेसबाल खेलना आरम्भ किया था तो उसकी क्या इच्छा थी कि कोई उसे क्या सलाह देता। उसने उत्तर दिया, "मेरी इच्छा थी कि कोई मुझे बताता कि जब आप शिखर पर पहुँच जाते हैं, तो वहाँ पर कुछ नहीं होता।" कई उद्देश्य अपने खालीपन को तब प्रकट करते हैं जब केवल उनका पीछा करने में कई वर्ष व्यर्थ हो गए होते हैं । हमारी मानवतावादी संस्कृति में, लोग कई उद्देश्यों का पीछा, यह सोचकर करते हैं कि इनमें वे उस अर्थ को पा लेंगे। इनमें से कुछ कार्यों में: व्यापारिक सफलता, धन-सम्पत्ति...